फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता मौसी के घर जाने की बात कहकर तीन बच्चों के साथ घर से निकली महिला करीब दो सप्ताह बाद भी वापस नहीं लौटी। मुंबई में रहकर मजदूरी करने वाला पति 22 सितंबर को घर पहुंचा तो मकान पर ताला लटका मिला। पत्नी और बच्चों की तलाश में रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।कोतवाली क्षेत्र के बरइन का पुरवा मजरे छीमी गांव निवासी बाबू द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। बीते आठ सितंबर को उसकी पत्नी सविता देवी अपनी बेटी अनुराधा उर्फ सपना, बेटों गोपाल चंद्र व त्रवेंद्र चंद्र के साथ घर से निकली थी। बताया गया कि वह रिक्शे से बैग लेकर मौसी के यहां जा रही है। जब बाबू 22 सितंबर को मुंबई से गांव लौटा तो घर पर ...