फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: बहुआ, संवाददाता। बहुआ ब्लॉक के लदिगवां गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को अनोखा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान करीब तीन क्विंटल पिसी लाल मिर्च से आहुतियां अग्निकुंड में अर्पित की गईं। लाल मिर्च से हवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि इस विशेष हवन में हवन कुंड के चारों ओर कई लोग बैठे हैं। लाल मिर्च के पाउडर से आहुति दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम में शामिल रहे वेदपाठी संत अलोकानंद ने बताया कि हवन मंगल ग्रह से जुड़ी मान्यताओं और जीवन में आ रहे अमंगलकारी प्रभावों को दूर करने की कामना से कराया गया। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता में मंगल को रक्त का कारक माना ज...