फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के भगौनापुर निवासी शैलेन्द्र शुक्रवार की देर शाम घर के बाहर टहल रहा था। तभी जहरीले सर्प ने डस लिया। ऐसे ही ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव निवासी रामा निषाद शनिवार की सुबह जंगल गए थे। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। वहीं क्षेत्र के एक गांव आए कानपुर नगर के अनवरगंज निवासी वंषी को सर्प ने डस लिया। सभी की हालत नाजुक देख परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर शैलेन्द्र और रामा की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...