Fatehpur News: तीन करोड़ से होगा रावण मैदान का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण
फतेहपुर, अक्टूबर 13 -- Fatehpur News: खागा। नगर के ऐतिहासिक रावण मैदान का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण तीन करोड़ एक लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। मंगलवार को राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने रावण मैदान पहुंचकर भूमि पूजन किया। हालांकि भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद होने वाले औपचारिक कार्यक्रम में श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों ने एक बड़े भाजपा नेता की मौजूदगी का हवाला देकर मंच साझा नहीं किया। अध्यक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए। रावण मैदान के जीर्णोद्धार के तहत मैदान में म्यूजिक हॉल, बैठने की समुचित व्यवस्था, आकर्षक सौंदर्यीकरण एवं अन्य अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परियोजना की कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को बनाया गया है। विधि-विधान के बीच संपन्न हुए इस भूमि पूजन समारोह में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, श्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.