फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बुधवार को होने वाली बारिश के दौरान तीन उपकेंद्रो के साथ ही नौ फीडरों की बिजली आपूर्ति घंटो प्रभावित रही। जिससे करीब 35 हजार उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि दो उपकेंद्रो की एचटी लाइन के इंसुलेटर पंचर हो जाने तथा एक का पोल नीम के पेड़ पर रख जाने से यहां ब्रेकडाउन रहा। मंगलवार की मध्य रात्रि बिंदकी रूरल उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन के दो इंसुलेटर पंचर हो जाने से इस उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे दुरुस्त कर सुबह आठ बजे करीब सुचारू किया जा सका। वहीं नीलकोठी उपकेंद्र को जाने वाली लाइन के दो इंसुलेटर भोर पहर पंचर हो जाने के बाद करीब सात घंटे इस उपकेंद्र में ब्रेकडाउन होने से इससे पोषित होने वाले फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। इसी प्रकार बसंतखेड़ा उपकेंद्र को...