फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के मेउना गांव निवासी अधेड़ संतोष शुक्ला बाइक से एक तिलक समारोह से होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ चोटहिल हो गया था। जिसको सीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया गया। दूसरे दिन इलाज के दौरान अधेड़ की सांस थम गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के छीछा मोड़ में रविवार की रात दो बाइक की टक्कर हो गई थी। एक बाइक में सवार अधेड़ संतोष शुक्ला निवासी मेउना गंभीर घायल हो गया था। जिसको सीएचसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह अधेड़ ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक दरियापुर मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में तिलक समारोह में शामिल होक...