फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद के भवन सहित शहर के सभी चौराहों को तिरंगामय किए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर पालिका द्वारा शहर के सभी चौराहों पर तिरंगे के साथ ही लाइटिंग लगाए जाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं वाले चौराहों पर साफ-सफाई भी कराई जा रही है। 15 अगस्त को शहर के चौराहों को आकर्षक स्वरूप देने के लिए नगर पालिका द्वारा यहां तिरंगे झंडों के साथ ही तिरंगा लाइटें लगवाई जा रही हैं। चौराहों के साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का काम भी कराया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के चौराहों को बेहतर स्वरूप दिया जा सके。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर: आज से शहर में तिरंगा लाइट मरम्मतिकरण का शुरू होगा कार्यनग...