Fatehpur News: तिरंगा रोशनी से जगमगाया रेलबाजार,कलेक्ट्रेट मार्ग
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। नगर पालिका द्वारा दो स्थानों पर तिरंगा व एलईडी लाइट लगवाने का काम किया है, जिसका रविवार को चेयरमैन के साथ ईओ ने उद्घाटन किया। करीब 37 लाख की लागत से दोनों स्थानों पर 44 पोलों की सौगात शहरियों को दी गई है। जिससे आवागमन के साथ ही इलाके की खूबसूरती पर चार चांद लग सकेंगे। शहर के पटेल नगर चौराहे से विद्यार्थी चौराहे तथा स्टेशन रोड से हरिहरगंज तिराहे तक नगर पालिका द्वारा सड़क के एक साइड तिरंगा लाइट संग एलईडी लगवाई गई है। बताते हैं कि स्थान कम होने के कारण मार्ग के एक ओर ही इस डेकोरेटिव पोल की लाइट की सौगात दी जा सकी है। ईओ नगर पालिका रविंद्र सिंह ने बताया कि पटेल नगर से विद्यार्थी चौराहे तक 26 लाख की लागत से 30 पोल तथा हरिहरगंज में 11 लाख की लागत से करीब 14 पोल की तिरंगा लाइट लगवाई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.