Fatehpur News: ताला बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर पार
फतेहपुर, सितम्बर 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। सदर कोतवाली के जेल रोड के पीछे स्थित साई बिहार कालोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर 15 हजार की नगदी सहित करीब दो लाख के जेवर पार कर दिये। मकान मालिक महिला घर में ताला बंद कर बच्चों के साथ फूफा के घर गई थी। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचने के बाद चोरी की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु की है।
पीड़ित परिवार का विवरण साई बिहार कालोनी निवासी आलोक मिश्रा मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में पत्नी रजनी मिश्रा बच्चों के साथ रहती हैं। रजनी ने बताया कि चार सितंबर को अपने बच्चों के साथ थाना रायबरेली के गुरुबख्सगंज क्षेत्र के सहजौरा गांव स्थित अपने फूफा के घर गई थीं। पांच सितंबर की शाम करीब छह बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.