Fatehpur News: तालाब की पैमाइश से नाराज हो दलित प्रधान को पीटा
फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर ग्राम पंचायत के दलित प्रधान ने गांव के एक युवक पर सरकारी इंटरलॉकिंग कार्य में बाधा डालने, तालाब की पैमाइश से नाराज होकर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा सोमवार को एसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। प्रधान नरेश रैदास ने बताया कि चार जुलाई को कंधई का पुरवा में इंटरलॉकिंग के लिए सीमेंटेड ईंटें मंगाई गई थीं। कंधई का पुरवा निवासी आरोपी ने ट्रैक्टर को रास्ते से गुजरने नहीं दिया और विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जल निकासी बाधित होने पर की शिकायत शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.