Fatehpur News: तापमान में गिरावट ने बिगाड़ी सेहत, वायरल का प्रकोप
फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: बिंदकी, संवाददाता। तीन दिनों से तापमान में गिरावट और तेज हवाओं के साथ बारिश ने गुलाबी सर्दी का एहसास करा दिया। मौसम के बदलाव से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ा है। वायरल बीमारियों की चपेट में आए मरीजों की भीड़ सीएचसी में जुट गई। ओपीडी में इलाज के दौरान एक किशोरी अचेत तक हो गई। हालांकि उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ और परिजन वापस घर ले गए। बारिश और हवाओं से हुए मौसम परिवर्तन में मरीजों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हुआ है। सोमवार को सीएचसी में वायरल बुखार, डायरिया, सिर दर्द पेटदर्द, खांसी जुकाम के अलावा बीपी और शुगर के मरीजों का तांता लग गया। ओपीडी से लेकर पर्चा काउंटर, औषधि वितरण तथा इमरजेंसी तक में मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। इसी दौरान ओपीडी में चिकित्सक डॉ. पंकज अवस्थी के कक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.