Fatehpur News: तय रूट न स्थल,जहां मन आया वहीं किया विसर्जन
फतेहपुर, अक्टूबर 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में स्थापित 2200 से अधिक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने 76 स्थान निर्धारित किए थे। तय रुट और विसर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती भी की गई थी, लेकिन कई जगह आयोजक प्रतिमाओं को निर्धारित स्थल तक ले जाने के बजाय दूसरे स्थानों पर लेकर पहुंच गए। नतीजा यह रहा कि पुलिस की निगरानी से बाहर हुए विसर्जन और उसके बाद पानी में उतरने की लापरवाही ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। अलग-अलग हादसों में डूबने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अभी भी लापता हैं। खागा कोतवाली क्षेत्र के बैजूपुर मजरे कटोघन में मनमानी की इंतहा हो गई। यहां दो प्रतिमाओं का विसर्जन सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के नौबस्ता घाट पर होना तय था। इसके बावजूद एक प्रतिमा को आयोजक गांव के तालाब में ले गए और वहीं विसर्जन कर दिया। विसर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.