फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: जाफरगंज। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल करने और हिंदू संगठन के खिलाफ धमकी, गालीगलौज व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने नरैचा गांव निवासी शमसुद्दीन उर्फ लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक उत्कर्ष कुमार सिंह की तहरीर के अनुसार आरोपी ने हाथ में तमंचा लेकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। पुलिस ने आशंका जताई कि ऐसी सामग्री से सांप्रदायिक तनाव और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सार्वजनिक रूप से हथियार प्रदर्शित करने से भय का माहौल बनने की बात भी कही गई। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...