Fatehpur News: तंगहाल आलू किसानों ने खुदकुशी की चेतावनी दी
फतेहपुर, अगस्त 18 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। आलू के गिरते दामों को लेकर मंगलवार को किसानों का सब्र जबाव दे गया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए आलू का उचित मूल्य दिलाने और उनकी समस्याओं को दूर किए जाने की मांग की। किसानों का कहना है कि चार रुपये की दर से बिक रहे आलू से लागत निकलना मुश्किल हो गया है। उनसे सस्ते दर पर आलू खरीद कर व्यापारी माला माल हो रहे हैं। आलू का उचित दाम नहीं मिलने पर तंगहाली से जूझ रहे किसानों के पास खुदकुशी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि आलू की लागत के आधार पर न्यूनतम लाभकारी मूल्य दिलाए जाने के साथ सरकारी खरीद की व्यवस्था किया जाना जरूरी है। कहा कि कोल्ड स्टोरेज में भंडारण की उचित व्यवस्था और पारदर्शी किसान सुनिश्चित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.