Fatehpur News: डॉक्टर आए भी तो जल्दी चले गए, दवाएं मिलीं पर पट्टियां खत्म
फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। डॉक्टर साहब आएंगे, इलाज मिलेगा...इसी उम्मीद के साथ रविवार को जिले भर के सैकड़ों ग्रामीण आरोग्य मेले में पहुंचे थे। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 880 मरीजों की जांच कर दवाएं तो बांटी गईं, लेकिन कई जगह अस्पताल पहुंचते ही मरीजों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। असोथर पीएचसी में घायल मरीज पट्टियों के लिए तड़पते रहे, तो कोट अतिरिक्त पीएचसी में दोपहर 12 बजते ही डॉक्टर साहिबा अपनी गाड़ी में सवार होकर निकल गईं। उमस भरे मौसम में वायरल बुखार, उल्टी और डॉग बाइट से बेहाल ग्रामीणों के लिए आरोग्य मेला बड़े दावों के बीच महज अव्यवस्थाओं और कागज़ी औपचारिकताओं का शिकार बनकर रह गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में डॉ. महेंद्र कुमार ने दोपहर तक करीब 40 मरीजों का उपचार किया। यहां बुखार, पेट दर्द, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.