Fatehpur News: डीएम से की मानकविहीन निर्माण की शिकायत
फतेहपुर, जुलाई 31 -- Fatehpur News: जहानाबाद। देवमई ब्लाक के मिर्जापुर मकरंदपुर में विधायक निधि से कराए जा रहे आरसीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और डीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है और पुरानी नाली के ऊपर ही नई ईंटें लगाई जा रही हैं। आरोप है कि सीमेंट की मात्रा भी मानक से कम होने के कारण निर्माणाधीन नाली जगह-जगह टूटने लगी है। ग्रामीण राकेश पाल, सुनील कुमार, रामकिशोर, रामप्रकाश व रामबाबू समेत अन्य ने मामले की जांच कर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Deoria News: 183 लाख खर्च कर बनी सड़क, तीन माह में उखड़ने लगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.