फतेहपुर, अक्टूबर 3 -- Fatehpur News: धाता संवाददाता। नगर पंचायत धाता के कारीकान में हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार शाम डीएम व सिविल जज की मौजूदगी में नवीन परती जमीन की पैमाइश शुरू हुई। लंबे समय से विवादित इसी भूमि पर पानी की टंकी निर्माण के लिए लेखपाल ने प्रस्ताव भेजा था, जबकि इसी भूमि पर बने मकान के गृहस्वामी पट्टा होने का दावा करते हुए कोर्ट में अपील किया था। नगर पंचायत धाता में गाटा संख्या 2050 करीब पांच बीघा भूमि नवीन परती के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। नगर पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित होने के चलते लेखपाल प्रेमचंद्र पटेल ने इसी गाटा संख्या की भूमि का प्रस्ताव प्रशासन को दिया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से भूमि पर बने कुछ निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। जिस पर भवन स्वामी भानुप्रताप सिंह पुत्र सत्देव सिंह,...