Fatehpur News: डीएफओ समेत भक्तों ने की गंगा आरती
फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सावन माह की अमावस्या पर बुधवार को ओमघाट भिटौरा में गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ जीडी मिश्र समेत अन्य सभी भक्तों ने गंगा आरती की। उन्होंने कहा कि हम सब का दायित्व है कि मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखें। सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल के नेतृत्व में भक्तों ने दीपदान भी किया। वहीं डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस मौके पर रामस्वरूप गुप्ता, डॉ आर पी दीक्षित, डॉ अमित मिश्रा नीटू, संजय श्रीवास्तव, लाल त्रिपाठी, पवन द्विवेदी, गोलू पुरवार, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी ,मंजू सिंह ,पुष्पा गुप्ता, वंदना , प्रज्ञा गुप्ता समेत अन्य तमाम गंगा भक्त शामिल रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.