फतेहपुर, सितम्बर 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में तैनात तीन प्रधान सहायकों का शासन ने स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरण आदेश के बाद तत्काल कार्यमुक्त होकर तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विनोद कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ के लिए किया गया है। वहीं अनिल कुमार सिंह और विवेक कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज के लिए हुआ है। तीनों प्रधान सहायकों के स्थानांतरण से डीआईओएस कार्यालय में संबंधित पटल के कार्यों में भी बदलाव होने की सम्भावना है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज से चार खंड शिक्षा अधिकारी गए और चार आए यह भी पढ़ें- वर्षों से जमे 118 बीईओ सहित 488 कर्मियों के तबादले

हिंदी हिन्दुस्तान ...