Fatehpur News: डाक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार, पांच घंटे में 1120 मरीज
फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। इसका सीधा असर जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाई दे रहा है। सोमवार को अस्पताल खुलने से पहले ही मरीज पहुंचने लगे। दोपहर एक बजे के बाद तक पर्चा काउंटर पर लाइन लगी रही। सुबह से दोपहर तक करीब 1120 मरीजों के पहुंचने का आंकड़ा सामने आया। हाल के दिनों में भी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या हजार से अधिक चल रहीहै। सुबह करीब 11:45 बजे अस्पताल परिसर में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पर्चा काउंटर के बाहर मरीज और तीमारदार अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखाई दिए। डाक्टरों के मुताबिक सुबह ओपीडी शुरू होने के बाद मरीज ओपीडी कक्ष के बाहर पहुंचने लगे थे। सबसे ज्यादा दबाव मेडिसिन ओपीडी में दिखाई दिया। कई मरीज पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.