फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। संयुक्त महिला समिति की बैठक केबी नगर स्थित एक स्कूल में संपन्न हुई। अध्यक्ष उमा गुप्ता ने कहा कि 15 अक्टूबर को एक गार्डन में भव्य 11वां डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियो को डांडिया उत्सव की जिम्मेदारियां बांटी। बैठक में स्मिता सिंह, भारती शिवहरे, वंदना द्विवेदी, कविता रस्तोगी, उपासना शरन, मधु साहू, साधना चौरसिया, मधुलिका साहू, नीतू यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...