Fatehpur News: डंपर ने बाइक सवार किसान को कुचला, मौत
फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: बहुआ। मुत्तौर-ललौली मार्ग पर ललौली के कोर्रा कनक गांव के पास रविवार रात डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोर्रा कनक गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र भान सिंह उर्फ पिंटू रविवार को महना गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। मुत्तौर-ललौली मार्ग पर गांव के पास पहुंचते ही सामने से मुत्तौर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेंद्र भान सिंह सड़क पर गिर पड़े और डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.