फतेहपुर, अगस्त 13 -- Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव के पास हाईवे पर बिजली पोल लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पलट गया। हादसे के दौरान फतेहपुर से कानपुर जा रहे डीसीएम से पोल टकरा गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार बिजली कर्मी लखीमपुर जनपद के हैदराबाद थाने के लजियापुर निवासी उमेशचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस से पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...