Fatehpur News: ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: छिवलहा। हथगाम थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मजरे नवाबगंज निवासी 62 वर्षीय रामराज की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह देर शाम साइकिल से घर से निकले थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास सामने से आए ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। शुक्रवार शाम बारिश हो रही थी। बारिश थमने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे रामराज बिना किसी को बताए घर से साइकिल लेकर निकल पड़े। वह छिवलहा और हुसैनगंज होते हुए चौफेरवा पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान हो सकी। रात करीब पौने 11 बजे पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.