फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: बिंदकी। खजुहा ब्लॉक परिसर में बुधवार को जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निशुल्क ट्राईसाईकिल और गर्भवती महिलाओं को फल की किट टोकरी भेंट की। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार जनता के हित के लिए काम कर रही है। जहानाबाद क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। यहां बीडीओ कोमल सिंह, एडीओ पंचायत नीरज सिंह के अलावा विनोद वर्मा, शिव प्रकाश, बलराम सिंह चौहान, गुलजारी यादव सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...