फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: बिंदकी। सीएचसी के ढ़ाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर में युवक द्वारा होल्डिंग फेंकने से ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गई। धू-धूकर धधकता ट्रांसफार्मर देख विभाग को सूचना दी। इसके पूर्व डाकखाना और ललौली मार्ग के ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ पर लाइन फॉल्ट हो चुकी है। बिजली विभाग ने युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट स्थित हनुमान मंदिर में रहने वाला एक व्यक्ति नशे का आदी है और मानसिक विक्षिप्त हालत में इधर उधर टहलता रहता है। शनिवार दोपहर सीएचसी गेट के पास लगे 250केवीए ट्रांसफार्मर में होल्डिंग का टुकड़ा फेंक दिया। जिससे ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। लोगों फौरन विद्युत विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने मेन लाइन बंद कराकर आग को बुझाते हुए ट्रांसफार्मर को सुरक्षित किया। जेई महमूद आलम ने बता...