Fatehpur News: ट्रस्ट की जमीन पर अवैध मिट्टी खनन की शिकायत से पनपी थी रंजिश
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। किसान मनीष तिवारी की हत्या के पीछे ट्रस्ट की जमीन और उस पर हो रहे अवैध मिट्टी खनन का विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट की जमीन पर आरोपी भाई लगातार अवैध तरीके से पीली मिट्टी का खनन करा रहे हैं। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। मनीष ने भी शिकायत की थी। जिसकी भनक आरोपियों को लग गई थी। चर्चा है कि जिसके बाद से दोनों भाई मनीष से रंजिश रखने लगे थे। असनी गांव में करीब सौ साल पहले एक मिश्रा परिवार ने अपनी 52 बीघे जमीन दान की थी। उस जमीन एक हिस्से में एक छोटा सा दुर्गा मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से हो गया था। इसके बाद गांव के छैल बिहारी त्रिवेदी ने साल 1949 में अश्विन ट्रस्ट बनाया और एक स्कूल की स्थापना की। ग्रामीणों के सहयोग से दो कमरों का निर्माण हुआ और उसी में कक्षा आठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.