फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र की बकरा मंडी से ट्रक से चोरी हो गई। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के चाण्डोल निवासी ट्रक मालिक जुनैद ने बताया कि वह ट्रक से माल ढुलाई का काम करता है। कुछ दिन पहले हाईवे पर उसे रोता हुआ एक युवक मिला, जिसने अपना नाम रमेश निवासी रीवा (मध्य प्रदेश) बताया और खुद को बेरोजगार व भूखा बताया। दया दिखाते हुए ने उसे खाना खिलाया और ट्रक में काम पर रख लिया। 16 जुलाई की दोपहर वह बकरी खरीदने के लिए हुसैनगंज क्षेत्र की बकरा मंडी आया था। इसी दौरान ट्रक में मौजूद रमेश मौका पाकर 40 हजार रुपये नकद और दो एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...