फतेहपुर, अक्टूबर 6 -- Fatehpur News: गाजीपुर। थाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर और पखरौली के बीच मंगलवार को बाइक और ट्रक की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। मलवां थाना क्षेत्र के मुचौवापुर निवासी 19 वर्षीय अतुल और 17 वर्षीय अंकित बाइक से असोथर की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। मोहम्मदपुर के पास बहुवा रोड पर अचानक बाइक भैंस से टकरा गई। अनियंत्रित बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में ट्रक का पहिया अतुल के पैर के ऊपर से निकल गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर अतुल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...