फतेहपुर, अगस्त 30 -- Fatehpur News: चौडगरा, संवाददाता। मलवां ब्लाक के जलाला गांव में शुक्रवार देर रात चौडगरा-भोगनीपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बिजली लाइन के चार पोल टूटकर सड़क पर गिर गए। हादसा पंचायत भवन के सामने हुआ। पोल टूटने के बाद गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिससे करीब 240 घरों में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में मार्ग से गुजर रहे ट्रक की टक्कर गांव की बिजली के पोलों से हो गई। तेज टक्कर के कारण एक के बाद एक चार बिजली पोल टूटकर गिर गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: 33 हजार केवीए का छह पोल धंसा, 14 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप ग्रामीणों ने तत्काल विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बहाल कराने की शिकायत दर्ज कराई। जेई सुंदरम यादव ने बताया कि पो...