फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: बहुआ। बांदा-बहराइच मार्ग पर जिंदपुर गांव स्थित टोल प्लाजा पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन टोल में हंगामे और बवाल की स्थित बन जाती है। बुधवार को ट्रक मालिकों ने टोल प्लाजा में पहुंच अधिक टोल वसूलने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामे होता रहा। टोल मैनेजर ने संचालकों से बातचीत की और स्थित स्पष्ट करने का दावा किया। अधिक टोल वसूलने के आरोप को फर्जी बताया। बुधवार शाम करीब चार बजे उत्तर प्रदेश ट्रक गिट्टी-मोरंग एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह के साथ ट्रक मालिक मुन्ना, मुलायम सिंह, अंशुमान, संग्राम और बबलू समेत करीब आधा सैकड़ा ट्रक डंपर संचालक टोल प्लाजा पहुंचे। यह भी पढ़ें- मैठी टोल प्लाजा प्रबंधन की मनमानी का विरोध आरोप लगाया कि बांदा जिले की गाड़ियों से टोल पर अधिक रकम ली जा रही है। ...