Fatehpur News: टोल-फ्री हेल्पलाइन सक्रिय, तहसीलों में खुले हेल्प डेस्क
फतेहपुर, नवम्बर 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय पाण्डेय ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा और त्वरित जानकारी के लिए जिला स्तर पर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 सक्रिय कर दिया गया है। यह अवकाश के दिनों में भी कार्यरत रहेगा। लोग मोबाइल या लैंडलाइन से 1950 पर कॉल कर मतदाता सूची, मतदान केंद्र और बीएलओ से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जनपद से बाहर रहने वाले मतदाता 05180-1950 तथा राज्य स्तरीय सहायता के लिए 1800-180-1950 पर संपर्क कर सकते हैं। बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से 01 जनवरी 27 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने (फॉर्म-6), नाम हटाने (फॉर्म-7) और विवरण संशोधन (फॉर्म-8) की प्रक्रिया की भी जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मतदाता पुनरीक्षण में परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.