फतेहपुर, सितम्बर 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। दोआबा में जलजीवन मिशन के तहत कराए जाने वाले हर घर नल-हर घर जल के दावे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। जिम्मेदारों द्वारा 65 से 70 प्रतिशत काम पूरा होने के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर अब तक 25 प्रतिशत राजस्व गांव के ग्रामीणों को भी नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि कहीं पानी की टंकियां अधूरी पड़ी हैं तो कहीं नल लगने के बावजूद पानी नहीं उगल पा रहीं। हथगाम क्षेत्र के सेमरहा गांव में चार साल से पानी की टंकी अधूरी पड़ी है। साथ ही गांव में पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गई, महज कुछ स्थानों पर पाइप लाइन बिछाकर खानापूरी कर ली गई है। जिससे ग्रामीणों को नलों से पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं बहुआ क्षेत्र के सेमरई ग्राम सभा के पवारनपुर में चार से पानी की टंकी का काम अधूरा पड़ा हु...