फतेहपुर, जुलाई 30 -- Fatehpur News: छिवलहा, संवाददाता। देखरेख की कमी के चलते क्षेत्र के कोतला घाट में बने शवदाह गृह दिनों दिन जर्जर होता जा रहा है। आलम यह है कि शवदाह गृह के स्ट्रेचर सालों से टूटे होने के बावजूद इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण यहां पर अंतिम संस्कार करने आने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अंतिम संस्कार के पहले इसमें ईंट लगाने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी हो पाती है।गंगा नदी किनारे बने कोतला घाट स्थित शमशान में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन शवदाह गृह में बने स्ट्रेचर के कारण उन्हे परेशानियां उठानी पड़ती हैं कहने को तो यहां पर अंतिम संस्कार के लिए चार स्ट्रेचर बनाए गए हैं। लेकिन एक भी दुरुस्त न होने के कारण अंतिम संस्कार के पहले इसमें ईंट लगानी पड़ती है। स्थानीय लो...