फतेहपुर, सितम्बर 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर की बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन परियोजना पर काम शुरू होते ही लापरवाही सामने आने लगी है। क्षतिग्रस्त कम गेज (कम मोटाई) की पाइपों के इस्तेमाल से परियोजना के उद्देश्य पर सवाल उठ रहा है। मनमाने तरीके से शहर की स़डकों व गलियों की खुदाई कर क्षतिग्रस्त व टूटी पाइपों को आनन फानन डाल कर भ्रष्टाचार को ढका जा रहा है। हद तो यह है कि काम को लेकर कार्यदायी संस्था के पास को रूट प्लान नहीं है। करीब 750 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना के पहले फेज का काम 232 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया है, जिसके लिए 47 लाख रुपये अवमुक्त कर काम को गति दी जा रही है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर भर में बिना किसी ठोस योजना के मनमाने तरीके से सड़कें खोद क्षतिग्रस्त व टूटी पाइपों को दबाय...