Fatehpur News: टूटी डाल, पंचर हुए इंसुलेटर, 12 फीडर ब्रेकडाउन
फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शुक्रवार को कहीं डाल टूटकर तार पर गिरने तो कहीं इंसुलेटर पंचर होने तथा तार टूटने के चलते करीब एक दर्जन फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। सम्बंधित बिजली कर्मियों द्वारा फाल्टों को दुरुस्त तो किया गया लेकिन इस दौरान घंटो आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ी। बताते हैं कि किशनपुर उपकेंद्र का चंदापुर, लतीफपुर का महोई, सुल्तानपुर घोष का सुल्तानपुर घोस, महिचा मंदिर का आधारपुर, चांदपुर का चांदपुर, हुसेनगंज का नौगांव, गाजीपुर का औगासी, हसवा का आंबापुर, राधानगर रूरल का बिलंदा, सिठौरा का इटैली, बसंतखेड़ा का मऊदेव तथा बिंदकी रोड प्रथम उपकेंद्र के मौहार फीडरों में कहीं पेड़ की डाल टूटकर 11 हजार की लाइन पर गिर गई तो कहीं डाल टूटने से तार टूट गए तथा इंसुलेटर पंचर हो गए। जिससे इनकी आपूर्ति बाधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.