Fatehpur News: टीकाकरण न होने से पशुपालकों में आक्रोश
फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: खागा। हथगाम ब्लॉक के संवत गांव स्थित पशु सेवा केंद्र विभागीय उदासीनता के चलते शोपीस बनकर रह गया है। केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती के बावजूद ताले लटके रहने और मानसून में टीकाकरण अभियान शुरू न होने से ग्रामीणों व पशु पालकों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र की इमारत बदहाल और जर्जर हो चुकी है, जो विभागीय व्यवस्था की पोल खोल रही है। यह आरोप भी है कि यहां तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी अभिषेक कश्यप पिछले डेढ़ से दो महीने से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। कर्मचारियों की गैर-हाजिरी और केंद्र के वीरान रहने के कारण पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बारिश में पशुओं में संक्रामक बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसके बावजूद संवत में अब तक खुरपका-मुंहपका समेत अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.