फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: चौडगरा। पीएचसी गोपालगंज में शनिवार को सीएमओ डा. यूबी सिंह के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ को ओपीडी में डा. हिमांशु गुप्ता टार्च की रोशनी में मरीजों को देखते मिले। पूछताछ में बताया कि बिजली खराब होने के कारण टार्च की रोशनी में मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राघवेंद्र भी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इसके अलावा डीईओ भूपेंद्र, बीडीएम अजय कुमार, बीसीपीएम आभा, पुष्पेंद्र, आदित्य शुक्ला, धर्म सिंह बीएएम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय मौजूद नहीं मिले। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्ज किया। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्...