फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: खखरेरू। खखरेरू-कोट मार्ग पर झाड़ियों के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। रविवार देर शाम झाड़ियों से निकलकर अचानक एक नीलगाय सवारियों से भरे ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसमें सवार आठ लोग बाल-बाल बच गए। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बड़े हादसे की आशंका जताते हुए सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है। बारिश के बाद खखरेरू से कोट मार्ग की दोनों पटरियों पर घनी झाड़ियां और खरपतवार उग आए हैं। आरोप है कि जिम्मेदार विभागों की ओर से इनकी छंटाई नहीं कराई जा रही है। झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन और सड़क पर घूमने वाले जंगली जानवर दिखाई नहीं देते। इससे राहगीरों को हादसों का खतरा बना रहता है। रविवार देर शाम कोट गांव नि...