Fatehpur News: झमाझम बारिश.. सड़क पर बह चलीं सब्जियां
फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर। झमाझम बारिश से कुछ ही देर में मुख्य सड़कें पानी से लबालब हो गईं। कई इलाकों में नालियां उफनाकर सड़क पर बहने लगीं। बिलंदा गांव में सड़क किनारे सब्जियों की दुकानें लगी थीं। नालियां उफनाने और सड़क लबालब होने से सब्जियां बहकर चल दीं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाइक चालक फिसलन और गड्ढों के बीच सावधानी से निकलते दिखे, जबकि पैदल राहगीरों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। बिलंदा गांव में सड़क पर पानी भर जाने से कई दुकानदारों की सब्जियां पानी में बहकर सड़क पर फैल गईं। टमाटर, लौकी, भिंडी समेत अन्य सब्जियां सड़क पर तैरती नजर आईं। मौके पर मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.