Fatehpur News: ज्वैलर्स की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी
फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: छिवलहा। रक्षाबंधन से पहले ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने चांदी की राखियों समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई चौराहे स्थित ज्वैलर्स की दुकान की पीछे की दीवार में देर रात नकब काटकर चोर अंदर घुसे और चांदी की राखियों समेत अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। शहर के हरिहरगंज निवासी गुड्डन की मवई चौराहे पर ज्वैलरी की दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला खोलकर अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। दुकान की पीछे की दीवार में नकब कटा हुआ था। यह भी पढ़ें- Sambhal News: फोटो-घर-दुकान से लाखों के जेवर और नकदी पर चोरी गुड्डन ने बताया कि चोर दुकान से करीब 15 चांदी की राखियां, पांच जोड़ी चांदी की तोड़ियां समेत अन्य आभूषण चोरी कर ले गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.