Fatehpur News: जोनिहा-अमौली मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा, हादसों का खतरा
फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: जाफरगंज। जोनिहा-अमौली मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों के कारण राहगीरों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के दौरान झाड़ियां सड़क तक फैल जाने से आए दिन राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में खासा रोष है। जोनिहा-अमौली मार्ग स्थित खूंटाझाल, मांझेपुर, शुक्लनपुर, गढ़ी, नयापुरवा, इटरा मोड़ और रिंद नदी के समीप के गांवों के ग्रामीणों का प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवागमन होता है। लेकिन मार्ग के दोनों ओर बबूल के पेड़ और झाड़ियों ने कब्जा कर लिया है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इतना ही नहीं, मोड़ पर झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण कल्लू यादव, लालमन यादव और राजपूत गुप्ता आदि ने बताया कि बारिश के कारण झाड़ियां सड़क त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.