Fatehpur News: जेसीबी से दर्जी की दुकान गिरा उखाड़ा टीनशेड
फतेहपुर, अगस्त 30 -- Fatehpur News: बिंदकी, संवाददाता। मालिकाना हक और किराएदारी में उलझे मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद दबंगो के द्वारा दर्जी की दुकान में जेसीबी चला दी। टीनशेड उखाड़ने की सूचना पर दर्जी पहुंचा तो दबंग धमकाते हुए भाग निकले। मामले की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला तहसील के पीछे नई बस्ती निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि ललौली रोड कैलाश मंदिर के सामने नई कॉलोनी निवासी शिवभजन, अरविंद, हर्षित उर्फ राजा, कृष्णा से बजाजा गली स्थित दुकान का विवाद चला आ रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया कि दुकान में लंबे समय से सिलाई का काम करता है। रात 11 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। करीब 12 बजे उक्त लोग दबंगई के बल पर जेसीबी लेकर पहुंचे और दुकान गिरवा दिया। जिसका टीनशेड भी पूरी तरह उखाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.