Fatehpur News: जेवरात नकदी लेकर किशोरी लापता
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया की बीते गुरुवार पति काम पर चला गया और खुद काम से खेत चली गई थी। दोपहर बाद घर लौटने पर 15 वर्षीय पुत्री घर से गायब मिली। आस पड़ोस व नाते रिश्तेदारों में पता करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। लापता किशोरी की माँ ने गांव के 21 वर्षीय युवक पर पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया की घर से मंगलसूत्र, पैर के पायल, सोने के झुमकी व नगद 7 हजार 3 सौ रूपए लेकर गई है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर युवक पर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.