Fatehpur News: जेन अल्फा प्रदर्शन के बाद छात्रों से मिले सपाई
फतेहपुर, अगस्त 11 -- Fatehpur News: विजयीपुर। क्षेत्र के किशनपुर कस्बा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बीते 28 जुलाई को हुए जेन अल्फा प्रोटेस्ट के बाद अगुवाई कर रहे कस्बा के छात्र अंकुर सोनकर के घर पुलिस पहुंचने की सूचना पर मंगलवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल अंकुर सोनकर से मुलाकात की। जहां छात्रों के प्रदर्शन के विषय में काफी देर तक चर्चा की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, जिला महासचिव मंजर यार, सपा नेत्री रत्नेश रत्ना, नरेश कोरी, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, विधानसभा अध्यक्ष डा. अफसर अली, शिव सिंह यादव, देवेंद्र गौतम सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.