फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के तहत कराए जाने वाले कामों को जीएम ने परखने के साथ ही यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की बारीकियों को परखा। पश्चिम मध्य रेलवे की आडिट टीम ने यात्रियों की सुरक्षा से सम्बंधित व्यवस्थाओं को देखा। टीम ने रिपोर्ट बनाने के साथ ही कर्मियों से सुरक्षा के बावत जानकारियां हासिल की। जीएम नरेश पाल कानपुर जाते समय अचानक सुबह फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर रुक कर प्लेटफार्म नंबर एक पर जीएसयू द्वारा कराए जाने वाले कामों को परखने के साथ ही यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बावत जानकारी हासिल की। करीब आधे घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान रेलवे की व्यवस्थाएं चाक चौबंद नजर आई। यह भी पढ़ें- रेलखंड के लेवल क्रासिंग से ब्रिज की सुरक्षा देखी जिसके बाद पश्चिम मध्य रेलवे की टीम ने रेल पर...