फतेहपुर, सितम्बर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सीबीईएसई बोर्ड से संचालित महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के बच्चों ने जिला स्तरीय कला उत्सव में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन करते हुए स्थान पाने में सफलता अर्जित की है। विद्यालय प्रशासन ने मेधावियों को बधाई दी। प्रदेश के सरकार शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पीएमश्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित अंतरविद्यालयीय कला उत्सव प्रतियोगिता के विभिन्न विधाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महर्षि के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं की छात्रा समायरा साहू, मौली 9वीं की छात्रा, काव्या मिश्रा व आरुषी सिंह ने समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य में कक्षा 11 की छात्रा आर्या मिश्रा, मानसी कैथल, श्रद्धा सिंह व सुहानी सिंह ने प्रथम स्थान अर्ज...