Fatehpur News: जिला कमेटी का किया गया विस्तार
फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। साथ ही संगठन मजबूती पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर रज्जन साहू, मंत्री समीर मिश्रा, संगठन मंत्री अभय गुप्ता, दीपक जायसवाल तथा सक्रिय सदस्य पद पर प्रदीप साहू, हसन को मनोनीत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, जय किशन, अनिल महाजन, संदीप श्रीवास्तव, सलामत अली, श्रवण कुमार दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.