Fatehpur News: जिला अस्पताल की रसोई में मिला चूहे का मल
फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान रसोई के स्टोर रूम में चूहे का मल मिला, जबकि भोजन तैयार करने वाले फूड हैंडलर का मेडिकल सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं था। कर्मचारी एप्रन और ग्लव्स का इस्तेमाल किए बिना काम कर रहे थे। रसोई में आरओ प्लांट और चूहेदानी भी नहीं मिली। मरीजों की सेहत से जुड़ी भोजन व्यवस्था में ये कमियां सामने आने के बाद विभाग ने रसोई प्रबंधन और ठेकेदार को 14 दिन के भीतर सुधार करने का अल्टीमेटम दिया है। खाद्य सामग्री की सुरक्षा पर सवाल
रसोई में खाद्य सामग्री के भंडारण पर सवाल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.