Fatehpur News: जिम्मेदारों ने फेरा मुंह, चंदाकर करा रहे जलनिकासी
फतेहपुर, सितम्बर 7 -- Fatehpur News: बहुआ। नगर में जलनिकासी की सुद्रढ़ व्यवस्था न होने के कारण गांधी नगर मोहल्ले में जलभराव के चलते यहां पर बने आवासों में पानी भर गया था। वहीं आवागमन को भी सुलभ मार्ग नहीं बचा। जिससे आजिज लोगो ने जलनिकासी का प्रबंध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से मांग की, इसके बावजूद जलनिकासी का प्रबंध न होने के कारण मोहल्ले वासियों ने चंदा कर स्वयं ही जलनिकासी शुरू करवा दी। गांधी नगर मोहल्ले में करीब 15 से 20 परिवारों के आवागमन के मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भर गया था, अत्यधिक बारिश व जलनिकासी की व्यवस्था सुद्रढ़ न होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। जिससे मोहल्ले में जहरीले कीड़ों के साथ ही मच्छरों की भरमार के कारण बीमारियों की आशंका से भी मोहल्ले वासी घिरे हुए थे। मोहल्ले के अवधेश सिंह, चुन्नू, लखन, अंकित, गुड्डू, पंकज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.